दुनिया की 7 ऐसी अद्भुत जगहें जो आज भी एक राज़ बनी हुई हैं
इंसान को हमेशा इस बात का गुमान हो जाता है कि उसने दुनिया की सारी गुत्थियां सुलझा ली हैं. उसने इस दुनिया ही नहीं बल्कि पूरे ब्रम्हांड को जान लिया है. उसे लगता है कि इसी ग्रह पर उसने न जाने कितनी पीढ़ियां गुज़ारी हैं और आख़िर ये किस प्रकार संभव है कि इस धरती पर मौजूद सारी चीज़ों को न देखा हो? अपनी इस मुहिम में वो काफ़ी हद तक सफल भी रहा है, मगर इसके बावजूद हमारी पृथ्वी उसे चैलेंज देने में पीछे नहीं रहती. पृथ्वी कहती है कि तुम डाल-डाल तो मैं पात-पात, और ये गुत्थियां आज भी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए एक चैलेंज ही हैं, जो किसी और ही दुनिया की लगती हैं... 1. रेसट्रैक प्लाया, डेथ वैली,अमेरिका डेथ वैली को हमारे ग्रह के सबसे दुर्दान्त और अंतिम सिरे के तौर पर गिना जा सकता है. इस बेहद गर्म जगह पर जीवन का कोई नामो-निशान नहीं है. मगर यहां कुछ तो ऐसा है जो इस स्थान को चलायमान रखता है. यहां मौजूद पत्थरों को ख़ुद-बख़ुद एक जगह से दूसरे जगह पर जाते हुए देखा जा सकता है. है न हैरानी वाली बात? 2. ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका अंटार्कटिका शायद हमारे ग्रह पर वो जगह है जिसके कोने-...