अपनी सुंदरता और इतिहास बयां करते इन दस पुलों के बारे में हर किसी को जानना चाहिए
पुल दुनिया की तमाम सडकों को ही नहीं, इंसान को इंसान से, गांव को शहर से, शहर को मुल्क से, मुल्क को दूसरे मुल्कों से, पहाड़ों को धरती से और धरती को सागर से जोड़ता है. ये पुल इतने सुंदर हैं कि दुनिया के मुसाफिर दूर-दूर से सफ़र करके सिर्फ़ इन्हें ही देखने के लिए आते हैं. तो जानिए इन 10 ऐसे पुलों के बारे में जो आपका दिल जीत लेंगे. 1. पुल हेलिक्स, सिंगापुर सिंगापुर के मेरेना में बना यह पुल मॉर्डन वास्तुकला का एक नमूना है. रात के वक्त यह पुल नीली लाईट से जगमगा उठता है. 2. रियाल्टो ब्रिज, इटली इटली का वेनिस पानी पर बसा दुनिया का एक मात्र शहर है. और रियाल्टो ब्रिज तो मानो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है. 3. पोंटे वेकिचओ, फ्लोरेंस इटली इटली में अर्नो नदी पर बना यह पुल सुंदरता के साथ- साथ पुल पर बने बाजार के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. 4. पोंट ड्यू गार्ड, फ्रांस 2000 साल पहले द गार्ड नदी पर रोमन राजाओं ने इस पुल को बनवाया था. यह पुल आज भी सुंदर और सही हालत में मौजूद है. 5. ब्रुकलिन ब्रिज, न्यूयार्क इस पुल को बनने में 15 साल का समय लगा था. जॉन ...