Posts

Showing posts with the label भारत

आचार्य चाणक्य के ये अनमोल विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस दौर में थे

Image
चंद्रगुप्त मौर्य को चक्रवर्ती सम्राट बनाने वाले चाणक्य को भारत का ‘मैकियावली’ कहा जाता है. उनकी नीतियों व कूटनीतियों ने भारत के इतिहास को बदलने में अहम भूमिका निभाई है. अर्थशास्त्र और राजनीति के धुरंधर आचार्य चाणक्य के सिद्धांत आज भी उतने प्रासंगिक हैं जितने बीते समय में रहे हैं. तो आइए हम आपको रूबरू करवाते हैं उनके कुछ अदभुत विचारों से! 1. जीवन अकेले ही जीना पड़ता है 2. भगवान मूर्तियों में नहीं हैं 3. किसी को बिना बताए अपना  कार्य करते रहिए 4. शिक्षा को अपना मित्र  बनाइये 5. भय को अपने करीब न आने दें 6. मूर्ख व्यक्ति से दूर रहिए 7. अपने शरीर को स्वस्थ्य रखिए 8. महान बनिए 9. कोई भी अनैतिक कार्य करने से  पहले अपने परिवार वालों के बारे में  सोचिए 10. अपने राज़ खुद तक सीमित  रखिए 11. अच्छाई को अपना साथी  बनाइये 12. किसी शत्रु से मित्रता तब तक  रखिए जब तक... 13. हर मित्रता में स्वार्थ निहित  होता है 14. जीवन को समझिए 15. इनको नींद से उठाने से पहले दो  बार सोचिए

इन राजाओं ने यदि देश को धोखा न दिया होता तो भारत आज विश्व सम्राट होता...

Image
हमारे देश-दुनिया में कई कहावतें हैं जैसे पीठ में  छुरा घोंपना, विभीषण होना, जयचंद होना, मान सिंह होना और मीर जाफर होना. इन सारी कहावतों का जो व्यापकता में अर्थ निकल कर आता है उसमें यह बात साफ़ तौर पर निकल कर बाहर आती है कि इन्हें धोखेबाज और पाजी माना जाता रहा है. हिन्दुस्तान के राजपूत राजाओं का तो पूरा इतिहास ही आपसी वैमनस्य, फूट, अंतर्कलह और सत्ता पर आसीन होने के लिए किसी बाहरी शक्ति से हाथ मिला लेनी की बात कही-सुनी जाती है. अहम लड़ाइयों में राजपूत राजाओं को हमेशा हार ही देखने को मिली. जब राजपूतों से लड़ने वाले विदेशी आक्रांता भी इस बात को मानते हों कि वे बड़े बहादुर और जाबांज़ हुआ  करते थे फिर क्या कमी रह गई कि उन्हें अधिकतर पराजय ही देखने को मिली. जबकि उनके भीतर ऐसी पूरी संभावना थी कि वे पूरी दुनिया पर राज़ कर सकते थे. हालांकि इन सारे राजाओं के अधीनस्थ रहने वाले भाट-चारणों ने उन्हें महानतम योद्धा और न जाने क्या-क्या साबित कर दिया. निष्पक्षता बरतने के बजाय सारे हारे हुए योद्धाओं को मिथकीय कहानियों में हीरो लिख कर महिमामंडित करने का काम किया. यहां हम ...

भारत से जुड़े ये 20 रोचक तथ्य हर भारतीय को पता होने चाहिए

Image
अद्भुत संस्कृति और इतिहास का धनी भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. भारत ऋषि मुनियों की भूमि होने के साथ-साथ कई महान व्यक्तियों का गढ़ भी रहा है, जिन्होंने भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है. भारत से जुड़े ये 20 रोचक तथ्य जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

इन 7 मामलों में भारत ने विश्व की महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ा

Image
सदियों पहले अंतरिक्ष की दूरियों को नापने वाले भारत का इतिहास काफ़ी गौरवपूर्ण रहा है. आज बेशक दुनिया अमेरिका और चीन को महाशक्ति के रूप में देखती हो, पर आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां भारत का सिक्का चलता है. आज हम आपको भारत से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बता रहे हैं, जहां भारत अव्वल है. इंडियन आर्मी 1962 में चाइना के हाथों हार का सामना करने के बाद इंडिया को बर्फ़ में भी लड़ने की काबिलियत हासिल करने की ज़रूरत महसूस हुई. इसके लिए भारत ने दुनिया के सबसे दुर्गम स्थलों में से एक, सियाचिन में भी अपनी फ़ौज की तैनाती की. यह फ़ौज न सिर्फ़ बर्फ़ीली वादियों में लड़ने की योग्यता रखती है, बल्कि किसी भी परिस्थति में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का माद्दा रखती है. अंतरिक्ष में आगे एक समय था, जब हम अंतरिक्ष प्रयोगों के लिए अमेरिका और रूस पर निर्भर थे. पर आज हम अंतरिक्ष परियोजनाओं के मामले में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक हैं. दुनिया के कई विकसित देश अपनी अंतरिक्ष योजनाओं के लिए हिंदुस्तान पर निर्भर है. परमाणु कार्यक्रम के लिए आत्मनिर्भर 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद सं...

भारत के ये 10 स्थल आपकों अपनी ख़ूबसूरती और रोमांच से अपनी तरफ़ खींच लेंगे

Image
भारतीय होना अपने आप में एक गर्व का अनुभव है. हो भी क्यों न? आखिर हमने दुनिया को अहिंसा पर चलना सिखाया है, तो चांद-तारों की दूरी को उंगली पर गिनने का ज्ञान भी दिया है. इन सब के अलावा बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं, जिन पर केवल हम ही इतरा सकते हैं. आज हम कुछ ऐसे भारतीय स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जान कर आप भारतीय होने पर और भी ज़्यादा गर्व करने लगेंगे. 1. ताज महल दुनिया के नवीन सात अजूबों में शुमार ताज महल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में गिना जाता है. 2. गोल्डन टेम्पल गोल्डन टेम्पल इकलौती ऐसी जगह है, जहां पर हर रोज 1 लाख से ज़्यादा लोगों को बिना किसी भेद-भाव के मुफ़्त खाना परोसा जाता है. यह मंदिर साम्प्रदायिक सौहार्द्र का एक अद्भुत नमूना है. इसकी नीवं एक मुस्लिम संत हज़रत मियान मीर जी द्वारा रखी गई थी, जो अपने आप में एक अद्भुत कहानी बयां करती है. 3. गोरखपुर रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन का नाम सिर्फ़ इंडिया में सबसे बड़े प्लेटफार्म्स में ही नहीं लिया जाता, बल्कि यहां का रेलवे म्यूज़ियम और गोरखनाथ मंदिर इस स्टेशन की महत्वता को और बढ़ा देते हैं...