Posts

Showing posts with the label नज़ारे

दुनिया की 11 ऐसी जबरदस्त और रहस्मयी जगहें जिन्हें कुदरत ने फुर्सत में बनाया है...

Image
ब्रम्हांड की शुरुआत के पीछे “बिग बैंग” थ्योरी को एक बड़ी वजह माना जाता है. वैसे तो हम अपनी क्षमता के हिसाब से ही इस दुनिया और ब्रम्हांड को देखते हैं, मगर हमारा ब्रम्हांड ख़ुद में इतनी ख़ूबसूरती और विशेषताएं छिपाए हुए हैं कि कई बार उन चीज़ों या जगहों को देख कर हम-आप यकीन ही नहीं कर पाते कि ये हमारी दुनिया का हिस्सा हैं. तो इसी के मद्देनज़र हम आपके लिए ख़ास लेकर आए हैं पूरी दुनिया की ऐसी जगहें और नज़ारें जिन्हें देखने के बाद आपका दिल इनके नज़दीक पहुंचने के लिए मचल जाएगा...   1.नरक का दरवाजा,तुर्कमेनिस्तान... यह एक प्राकृतिक गैस क्षेत्र है जो सन् 1971 में धंस गया था. वैज्ञानिकों,(भूगर्भशास्त्रियों) ने मिथेन गैस के उत्सर्जन को रोकने के लिए वहां आग लगा दी और तब से अब तक वे लगातार जल रहे हैं. 2. फ्लाई गीज़र, नेवादा... यह गीज़र मात्र 5 फीट ऊंचा है जो सन् 1964 में कुंए की खुदाई की वजह से उत्पन्न हो गया था. ऐसा माना जाता है कि इस गीज़र के पीछे जियोथर्मल एनर्जी का हाथ है. 3. रिचाट स्ट्रक्चर,मौरिशानिया... इसे पहेल-पहल देखने वालों ने ऐसा माना था क...