Posts

Showing posts with the label स्थल

भारत के ये 10 स्थल आपकों अपनी ख़ूबसूरती और रोमांच से अपनी तरफ़ खींच लेंगे

Image
भारतीय होना अपने आप में एक गर्व का अनुभव है. हो भी क्यों न? आखिर हमने दुनिया को अहिंसा पर चलना सिखाया है, तो चांद-तारों की दूरी को उंगली पर गिनने का ज्ञान भी दिया है. इन सब के अलावा बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं, जिन पर केवल हम ही इतरा सकते हैं. आज हम कुछ ऐसे भारतीय स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जान कर आप भारतीय होने पर और भी ज़्यादा गर्व करने लगेंगे. 1. ताज महल दुनिया के नवीन सात अजूबों में शुमार ताज महल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में गिना जाता है. 2. गोल्डन टेम्पल गोल्डन टेम्पल इकलौती ऐसी जगह है, जहां पर हर रोज 1 लाख से ज़्यादा लोगों को बिना किसी भेद-भाव के मुफ़्त खाना परोसा जाता है. यह मंदिर साम्प्रदायिक सौहार्द्र का एक अद्भुत नमूना है. इसकी नीवं एक मुस्लिम संत हज़रत मियान मीर जी द्वारा रखी गई थी, जो अपने आप में एक अद्भुत कहानी बयां करती है. 3. गोरखपुर रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन का नाम सिर्फ़ इंडिया में सबसे बड़े प्लेटफार्म्स में ही नहीं लिया जाता, बल्कि यहां का रेलवे म्यूज़ियम और गोरखनाथ मंदिर इस स्टेशन की महत्वता को और बढ़ा देते हैं...