Posts

Showing posts with the label खुशियां

खुशियां एक सफर है, मंजिल नही

Image
क्या कोई इंसान खुशियां चुरा सकता है या यह महज एक अंदरूनी चीज है? जैसा कि मशहूर यूनानी दार्शनिक अरस्तू ने कहा था: खुशी जिंदगी का मतलब और मकसद है, इंसानी वजूद का पूरा मंसूबा और इंतहा है। हम सबका जिंदगी में एक ही मकसद होता है और वो है खुश रहना। हमारे मां-बाप हमेशा सिखाते हैं कि अपनी जिंदगी में कामयाब बनो मगर यह बाद की चीज है। एक डॉक्टर, एक टीचर, एक एस्ट्रोनॉट आदि बनने का सपना पालने की बजाए, जिंदगी का अहम मकसद खुश रहना है और यही वह चीज है जिसके लिए हम हरेक पल तरसते हैं। जिंदगी एक खूबसूरत चीज है और इसमें बहुत आनन्द व मजे हैं। मगर हमारी खुशियां चली कहां गई? क्या हम असल में अक्सर हंसते हैं? जिंदगी ने जो कुछ भी हमें दिया है क्या हम उसके प्रति शुक्रगुजार हैं? जिंदगी जीने के व अपने मकसद हासिल करने के बहुत ही आसान नुस्खे हैं मगर तवज्जो दूसरी चीजों पर टिकी हुई है क्योंकि हम अक्सर खुशी को कामयाबी, दौलत व ऐशो- आराम से जोड़ लेते हैं। चलिए कुछ बातों पर अमल करें और खुशी को भीतर महसूस करें क्योंकि खुशी दुनिया की बाहरी चीजों की बजाए किसी शख्स की खुद की अंदरूनी सोच पर निर्भ...