इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा. 1. "दिवाली की रात भारत" नाम से ये तस्वीर सच: आप जो तस्वीर देख रहे हैं, ये तस्वीर खूब चर्चा में रही. ईमेल पर आई तस्वीर के साथ संदेश ये आया कि दिवाली के दिन सैटेलाइट से भारत ऐसा दिखता है. परंतु सच ये है कि ये जानकारी एक कोरी अफवाह थी. ये तस्वीर अमेरिका के "नेशनल जियोफिजिकल डाटा सेंटर ऑफ़ द नेशनल ओसेनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन" की तरफ से जारी की गई थी. हकीकत में ये तस्वीर 1992 से लेकर 2003 तक भारत की रातों के दृश्यों में आए बदलावों की कहानी कहती है. ये तस्वीर कंपोज़िट सैटेलाइट व्यू है. 1992 का सैटेलाइट डाटा नीले रंग में है तो 1998 का हरे रंग में. व...