Posts

Showing posts with the label परिवर्तन

10 ऐसी चीज़े जो इंडिया में बदलनी बेहद जरूरी हैं

Image
इंडिया विविधताओं का देश है। इस गतिशील देश में कुछ ही किलोमीटर के बाद भाषा से लेकर पहनावा तक बदल जाता है। पर यहां के लोग बदलाव को बदलाव नहीं बल्कि संस्कार मानते हैं। दुर्भाग्यवश इस देश में कुछ ऐसी चीज़े भी हैं जिनका बदलना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर ये न बदली तो हमारे बदलाव का कोई महत्व नही रहेगा। 1.जगह-जगह पर मची गंदगी हर धरोहर को अपने बाप की समझने वाले लोग जब तक जिंदा हैं। डस्टबीन को देख कर अनदेखा करने वाले प्राणी जब तब इस भारत में हैं। तब तक यहां के हर मोड़ पर आपको गंदगी मिलेगी। हालांकि अब गंदगी मचाना एक आदत सी हो गई है, लेकिन ऐसे नहीं है कि ये आदत बदली नहीं जा सकती। 2.भ्रष्ट्राचार और घूसखोरी की बीमारी इतने बड़े देश को चलाने के लिए भाई किस चीज़ की ज़रूरत होती है? “रिश्वत” ये एक ऐसी चीज़ है जिसके मायने कभी नहीं बदल सकते। वक्त के साथ-साथ इसके रूप बदल चुके हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि रिश्वत को कैसे खत्म किया जाए तो बस आइने के सामने बैठिए और ख़ुद से सवाल कीजिए। जिस दिन आप रिश्वत देना छोड़ देंगे उस दिन वो रिश्वत लेना भी छोड़ देंगे। 3.अमीरी और ग़रीबी में बढ़ता फ़र्क ...